beauty tips, beauty tips for hair, beauty tips for face, normal skin, dry skin, oily skin care, homemade face mask, gharelu face mask

Breaking

Saturday, February 1, 2020

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

हालांंकि 2013 के एक अध्ययन में महिलाओं ने ट्रिम दाढ़ी वाले रोबदार चेहरे को सबसे ज्यादा आकर्षक माना था। जबकि हल्की दाढ़ी, भारी दाढ़ी और क्लीन शेव चेहरे को महिलाओं ने कम आकर्षक बताया। लेकिन रॉयल सोसाइटी ओपन साइंस जर्नल में प्रकाशित इस नए अध्ययन में बहुत मर्दाना चेहरे और दाढ़ी वाले लोगों को क्लीन शेव्ड या ज्यादा फेमिनाइन चेहरों की तुलना में अधिक आकर्षक माना गया। इतना ही नहीं महिलाएं किसी के साथ प्रेम संबंध में कितना समय रहेंगी इस पर भी घनी और हल्की दाढ़ी का प्रभाव देखने को मिला। अध्ययन के अनुसार चौड़े जबड़े और लंबी घनी भौंहों जैसी मर्दाना विशेषताओं वाले पुरुषों की दाढ़ी महिलाअरों के साथ अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार के रिश्तों के लिए सबसे आकर्षक थी। लेकिन जैसे ही परजीवी प्राणियों के प्रति हमारी सहज घृणा को दाढ़ी से जोड़कर जवाब देने को कहा गया तो चीजें बदल गईं। अध्ययन में सामने आया कि जिन महिलाओं में परजीवियों और अन्य रोगजनक बग के प्रति अत्यधिक घृणा थी उन्होंने पुरुषों की दाढ़ी को सबसे कम नापसंद किया था।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

बहुत से सर्वेक्षण दिखाते हैं कि अमरीका, चीन, न्यूजीलैंड, फिनलैंड, ब्राजील, स्लोवाकिया, चेकोस्लोवाकिया और तुर्की (लयूके और कैमरून की महिलाओं को छोड़कर) की महिलाओं को बाल रहित छाती वाले पुरुष पसंद आते हैं। वहीं कुछ अध्ययन यह भी कहते हैं कि अगर कोई महिला दाढ़ी वाले पिता के साथ बड़ी हुई हो तो उन्हें दाढ़ी आकर्षक लगने की अधिक संभावना है।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

महिलाओं को पसंद दाढ़ी-मूंछें
ऑनलाइन डेटिंग साइट व्हॉट्स योर प्राइस के एक सर्वे में लगभग 2500 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। सर्वे में 60 प्रतिशत से अधिक महिलाओं को पुरुषों के चेहरे के बाल आकर्षक लगे। वहीं 1500 महिलाओं को घनी भौहें और दाढ़ी मूंछों से ज्यादा पसंद आईं। केवल 6.44 प्रतिशत महिलाओं को ही मूंछें पसंद आईं। जबकि 43.27 प्रतिशत महिलाओं को केवल दाढ़ी पसंद थी। वहीं 50.29% महिलाएं ऐसी भी थीं जिन्हें मूंछ और दाढ़ी दोनों पसंद थीं।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

घनी दाढ़ी यानि लंबा रिश्ता
हल्की दाढ़ी वालों को महिलाएं अल्पकालीन संबंधों के लिए पसंद करती हैं जबकि घनी दाढ़ी वाले पुरुषों को वे अपने बच्चों के पिता के रूप में देखना पसंद करती हैं। जर्नल ऑफ एवोल्यूशनरी बिहेवियर में प्रकाशित एक सर्वे में 8520 महिलाओं ने बताया कि हल्की दाढ़ी वालों के साथ वे कभी गहरा रिश्ता नहीं बनाएंगी।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

दाढ़ी की लंबाई भी महत्वपूर्ण
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं का कहना है कि उन्होंने 528 महिलाओं और पुरुषों पर शोधकर जाना कि दाढ़ी की लंबाई आकर्षण में क्या भूमिका निभाती है। घनी दाढ़ी वाले पुरुषों को सबसे ज्यादा आकर्षक बताया गया। जबकि हल्की दाढ़ी या बहुत कम बालों वाले चेहरे को सबसे कम पसंद किया गया।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

दाढ़ी वाले अच्छे पिता
जर्नल एवोल्यूशन एंड ह्यूमन बिहेवियर में प्रकाशित एक शोध के अनुसार महिलाएं दाढ़ी वाले पुरुषों को बेहतर पिता की श्रेणी में रखती हैं बजाय साफ-सुथरे चेहरे वाले पुरुषों के।

ऐसी पर्सनालिटी के पुरुष होते हैं महिलाओं की पहली पसंद

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36KyfSj

No comments:

Post a Comment