beauty tips, beauty tips for hair, beauty tips for face, normal skin, dry skin, oily skin care, homemade face mask, gharelu face mask

Breaking

Thursday, September 17, 2020

Sharad Purnima 2020: शरद पूर्णिमा की रात में चांद की रोशनी में रखी हुई खीर दूर कर देती है शरीर के ये रोग, जानिए शुभ मुहुर्त और दिन

नई दिल्ली | शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima) को कोजागरी पूर्णिमा (Kojagiri Purnima) के नाम से भी जाना जाता है। अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन खीर बनाकर चांद की रोशनी (Sharad Purnima Kheer) में रखी जाती है। हिंदु मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की रोशनी सबसे अधिक होती है। इस दिन खीर बनाकर चांदनी रात में क्यों रखी जाती है इसके कई कारण हैं। इस बार शरद पूर्णिमा कब है (Sharad Purnima 2020 Mein Kab Hai), उसका शुभ मुहूर्त (Sharad Purnima Ka Shubh Muhurat) क्या रहेगा और शरद पूर्णिमा की रात में खीर खाने के क्या फायदे हैं इसके बारे में आपको बता देते हैं।

ऐसा माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा (Sharad Purnima Moon) की किरणों से धरती पर अमृत बरसता है। यही कारण है कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर को चांद की रोशनी में रखा जाता है। हालांकि इसके वैज्ञानिक महत्व भी हैं। शरद पूर्णिमा के बाद ही सर्दी का हल्का मौसम शुरू हो जाता है जिसे हेमंत ऋतु कहा जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी (Mata Lakshmi) की विशेष कृपा मानी गई है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन वो विचरण करती हैं इसलिए उनकी पूजा शरद पूर्णिमा पर जरूर करनी चाहिए।

इस बार शरद पूर्णिमा 30 अक्टूबर 2020 को पड़ रही है। शरद पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शाम 5 बजकर 45 मिनट से शुरू होगी और 31 अक्टूबर को रात 8 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगी।

शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने के बाद उसे किसी चांदी के बर्तन में रखना चाहिए। उसके बाद उसे चंद्रमा की रोशनी में रख देना चाहिए। चंद्रमा की तेज रोशनी में चावल में मौजूद स्टार्च दूध के अच्छे बैक्टिरिया को बनाने में मदद करता है। जिससे खुले आसमान में रखी खीर खाने में फायदेमंद होती (Sharad Purnima importance) है। इतनी ही नहीं हिंदू मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा की खीर अस्थमा के रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसके अलावा चर्म रोग से परेशान लोगों को इस दिन की खीर अवश्य खानी चाहिए।

जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर हो गई हो उन्हें चंद्रमा की रोशनी में रखी खीर जरूर खानी चाहिए। इसके अलावा तेज चंद्रमा की रोशनी वाली खीर दिल के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cbacAC

No comments:

Post a Comment