beauty tips, beauty tips for hair, beauty tips for face, normal skin, dry skin, oily skin care, homemade face mask, gharelu face mask

Breaking

Thursday, January 9, 2020

सिंह: चुनौतियों को सरलता से निबटाने वाला 2020 रहेगा

जनवरी में ईश्वरीय कृपा की प्राप्ति का अनुभव होगा। मन में सेवाभाव होना चाहिए। आरंभ में कुछ समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। इसके बाद भी परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा। फ रवरी में पैतृक सम्पत्ति का निबटारा सरलता से होगा। प्रयासों में धीर-गंभीरता दिखाई देगी। शान्ति से प्रयास करें। मार्च में नए कार्यों के लिए स्वयं को फोकस करने का प्रयास करेंगे। दूसरे ऑब्जेक्टों पर भी ध्यान केन्द्रित होगा। आर्थिक मद मिलेगा।
अप्रेल में मित्रों का सहयोग आर्थिक तथा सामाजिक प्रतिष्ठा में सुदृढ़ता लाएगा। कार्य के प्रति समर्पण रहने से परिणाम अनुकूल रहेगा। मई में तय समय सीमा पर कार्य सम्पादित करने का मानस रहेगा। आर्थिक निवेश का प्रतिकल्प तैयार होगा। धैर्य रखें। जून में सोची-समझी गई रणनीतियां समय पर लाभ देंगी। अधीरता से बचने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी।
जुलाई में स्थान परिवर्तन करते हुए नयापन लाने का प्रयास होगा। व्यावसायिक अभिमतों को स्वीकारेंगे। बाहरी सहयोग। अगस्त में कार्य की प्रकृति में बदलाव होगा। आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाने की कवायद होगी। सफलता दिखाई देगी। सितम्बर में पितरों की कृपा अनुभव होगी। नए कार्य से आर्थिक प्रगति दिखाई देगी। आध्यात्मिकता में विश्वास बढ़ेगा।
अक्टूबर में न्यायिक पक्ष में पुरानी समस्याओं का निराकरण दिखाई देगा। वैचारिक परिवर्तन भी आवश्यक है। ध्यान रखें। नवम्बर में कार्य तथा व्यवहार का संतुलन सामाजिक प्रतिष्ठा के रूप में दिखाई देगा। निवेश के सभी विषयों पर लक्ष्य साधेंगे। दिसम्बर में व्यवस्थित रणनीति अनुकूल लाभ देगी। सफलता के साथ आर्थिक पक्ष भी सहयोग प्रदान करेगा। समर्पित रहें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39NjJw5

No comments:

Post a Comment