beauty tips, beauty tips for hair, beauty tips for face, normal skin, dry skin, oily skin care, homemade face mask, gharelu face mask

Breaking

Thursday, July 11, 2019

हल्के फैब्रिक व प्रिंटेड रेनकोट संग मानसून डेटिंग करें एंजॉय

डिजाइनर रेनकोट
डेेटिंग के दौरान यदि आप किसी आरामदायक जगह बैठने की बजाय घूमना पसंद करती हैं तो आप रेनकोट पहनकर बारिश से बच सकती हैं। नए और डिजाइनर रेनकोट की खास बात है कि आपको इसे कैरी करने के बाद पार्टनर के सामने अजीब नहीं लगेगा। इनका लुक बिल्कुल जैकेट की तरह आता है। पोल्का डॉट के अलावा लाइनिंग-फ्लोरल प्रिंट वाले रेनकोट में यदि आप डेटिंग के दौरान फोटोग्राफी करते हैं तो फोटो आकर्षक आएंगी।
हल्के आउटफिट्स
मानसून सीजन में शिफॉन फैब्रिक सदाबहार होता है। इसकी मैक्सी जिस तरह से आपके लुक में चार चांद लगा देगी वैसे ही आप अपने पार्टनर के सामने कंफर्टेबल होकर बैठ पाएंगी। आप इस फैब्रिक के जंपसूट, गाउन और पैंट विद क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। आप अपनी डेटिंग के लिए ट्रेडिशनल या इंडोवेस्टर्न लुक पाना चाहती हैं तो पॉलीनायलोन और कॉटन फैब्रिक के कुर्ते विद कैपरी पहन सकती हैं। प्लाजो पेंट-टैंक टॉप भी मैच करा सकती हैं।
हैंडबैंग्स और क्लच की फैशनेबल वैराइटी
लड़कियों के लिए खास एसेसरीज होते हैं हैंडबैग्स। घर से बाहर बिना हैंडबैग के जब वे निकलती हैं तो उन्हें अधूरा सा महसूस होता है। ऐसे में जरूरी चीजों को साथ लेकर चलने के लिए वे हैंडबैग कैरी करना ज्यादा पसंद करती हैं। अपने होने वाले पति से यदि आप इस मौसम में डेटिंग पर जा रहे हैं तो किसी बात भी फिक्र करने की जरूरत नहीं है। मानसून सीजन को देखते हुए मार्केट में आजकल ऐसे ट्रांसपेरेंट बैग आने लगे हैं जिनमें आप अपने जरूरी सामान को आसानी से सुरक्षित रूप से रख सकती हैं। अच्छे और क्वालिटी के हैंडबैग आपके पार्टनर के सामने आपकी पर्सनेलिटी को और आकर्षित बना देंगे। इसी के साथ यदि आप छाता भी हमेशा अपने साथ कैरी करना चाहती हैं तो थोड़े बड़े साइज का सॉलिड और बोल्ड कलर का बैग कैरी कर सक ती हैं।
फुटवियर और एसेसरीज पर भी ध्यान दें
डेटिंग के दौरान कई बार पार्टनर बारिश की बूंदों के बीच एंजॉय करने के लिए साथ में डांस भी करते हैं। अच्छा होगा यदि आप डेटिंग पर जाने से पहले अपने फुटवियर पर ध्यान दें ताकि फिसलने का डर न रहे। फैशन में जैली सैंडिल्स के अलावा प्लास्टिक स्लीपर्स या लॉन्ग रबर बूट्स को ट्राई कर सकते हैं। खास बात है कि इन फुटवियर को आप किसी भी आउटफिट के साथ रेगुलर भी पहन सकती हैं। इस मौसम में पानी या गीली मिट्टी के कारण फिसलन हो सकती है। इसलिए ऐसे फुटवियर पसंद करें जो स्लिपरी न हो। वहीं बात यदि एसेसरीज की आती है तो मेटल या गोल्ड आदि ज्वैलरी के अलावा आप आर्टिफिशियल फ्लोरल ज्वैलरी या फिर थ्रेड ज्वैलरी को पहन सकती हैं। इससे कोई नुकसान नहीं है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JGPvyz

No comments:

Post a Comment