खूबसूरत आैर मुलायम हाेठ किसी की भी खूबसूरती में चारचांद लगा देते हैं। लेकिन आजकल की भागदाैड़ भरी जिंदगी, बदलता माैसम आपके हाेठाें की सुंदरता काे चुरा लेता है। जिससे वाे बेजान से लगने लगते हैं। लेकिन अब घबराएं नहीं, आज हम आपकाे बताने जा रहे ग्लिसरीन से हाेठाें की खूबसूरती बनाएं रखने के कुछ टिप्स। ताे अाइए जाने :-
होठों की नैचुरल लिप बॉम
ग्लिसरीन को होठों के लिए नैचुरल लिप बॉम माना जाता है। बदलते मौसम खासकर सर्दियों में इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। होठों पर ग्लिसरीन लगाने के कई फायदे होते हैं। यह हमारी होठों की कोशिकाओं को उत्तेजित कर इसे जीवंत बना देती है। ग्लिसरीन को चाहें तो सीधे होठों पर लगा सकते हैं या फिर इसे दूसरी चीजों के साथ भी लगा सकते हैं। इसके फायदे और इसके प्रयोग के तरीकों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।
पपड़ी और ब्लीडिंग से बचाए
ठंड के मौसम में शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और उनपर पपड़ी जम जाती है और उनसे रक्त स्राव भी होने लगता है। ऐसे में ग्लिसरीन का प्रयोग करने से पपड़ी हटती है साथ ही होठों से निकलने वाला खून भी बंद हो जाता है।
होठ मुलायम बनाए
ठंड मौसम की शुष्क हवाओं के कारण होठ सूख जाते हैं और इसके कारण होठ फटने भी लगते हैं। होठों को मुलायम बनाने के लिए दो-तीन बूंद ग्लिसरीन तथा दो-तीन बूंद नीबू का रस मिलाकर होठों पर लगाने से होंठ मुलायम रहते हैं और फटे होठों की समस्या दूर होती है।
होठों को गुलाबी बनाए
पिंक यानी गुलाबी होठ आपकी सुंदतरता को बढ़ाते हैं और यह चेहरे के आकर्षण का प्रमुख केंद्र भी होते हैं। अगर आप होठों को गुलाबी करना चाहते हैं तो ग्लिसरीन का प्रयोग करें। कई बार धूम्रपान, या फिर दूसरे कारणों से होठ काले पड़ने लगते हैं। इस समस्या से बचने के लिए ग्लिसरीन लगाएं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SywLIR
No comments:
Post a Comment